September 5, 2026

Devendra Nath Mahato breaks his hunger strike:सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन, छात्र आंदोलन जारी

6a72cf9458e29-ranchi-protest-055215230-16x9

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची: झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी। यह फैसला सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अपील और आंदोलन को निरंतर समर्थन देने के आश्वासन के बाद लिया गया।

देवेंद्र महतो ने कहा कि वह आंदोलन से पीछे नहीं हटे हैं और छात्रों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। अनशन समाप्त करने के बाद उन्होंने पानी और नमक ग्रहण किया। इससे पहले उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिस पर चिकित्सकों ने भी चिंता जताई थी।वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि सरकार छात्रों की मांगों के प्रति संवेदनशील है और जल्द ही एक उच्चस्तरीय समिति गठित कर मामले की जांच व आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। छात्र संगठन भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अडिग हैं।

You may have missed