November 4, 2026

Initiative to end the parliamentary deadlock:संसद की गतिरोध खत्म करने की पहल: किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से की मुलाकात, विशेष सत्र की अटकलों पर लगाया विराम

IMG-20260806-WA0000

सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली, 6 अगस्त। संसद में जारी गतिरोध समाप्त करने के प्रयासों के तहत केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार (5 अगस्त) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) विधेयक और विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन (एफसीआरए) विधेयक, 2026 सहित विभिन्न संसदीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

हाल के दिनों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस के बाद तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक को पारित कराने की तैयारी कर रही है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि “फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के सामने नहीं है।”

दूसरी ओर, कांग्रेस ने अपनी मांग दोहराते हुए विदेशी चंदा (एफसीआरए) संशोधन विधेयक से जुड़े विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में बयान और इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की है।

संसद के गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार और विपक्ष के बीच संवाद जारी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आगामी दिनों में दोनों पक्ष किसी सहमति पर पहुंच पाते हैं या नहीं।

You may have missed