Delhi High Court allows shifting of Sonam Wangchuk to Medanta Hospital:दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की दी अनुमति
सर्च न्यूज: सच के साथ: दिल्ली हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित (शिफ्ट) करने की अनुमति दे दी है। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अहम फैसला सुनाया। अदालत ने भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक की लगातार गिरती सेहत और निरंतर चिकित्सीय निगरानी की आवश्यकता को देखते हुए उन्हें उनकी पसंद के निजी अस्पताल में इलाज कराने की राहत दी है।
