September 5, 2026

DC East Singhbhum:शिक्षा व्यवस्था को लेकर डीसी की सख्ती: स्कूलों में पढ़ाई, छात्र उपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं में सुधार के निर्देश

Screenshot_20260810_202914_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: पूर्वी सिंहभूम: समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारू रखने और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में अपेक्षित सुधार लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा आधार कार्ड और बैंक खाते के निर्माण में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके और दस्तावेज संबंधी समस्याओं के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। साथ ही पात्र छात्रों के बीच साइकिल वितरण की प्रक्रिया को भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।CM School of Excellence में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा जिले में स्कूलों से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और सुधार पर जोर दिया गया। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिक्षा विभाग की योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन हो और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाए।

You may have missed