September 4, 2026

Athletic Championships:विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, बसंत मेघवाल और शाहनवाज खान ने रचा इतिहास

Screenshot_20260810_203224_WhatsAppBusiness

सर्च न्यूज: सच के साथ: अमेरिका के यूजीन, ओरेगन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। बसंत कुमार मेघवाल ने पुरुषों की हाई जंप में 2.21 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह विश्व U20 चैंपियनशिप में हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए।

वहीं शाहनवाज खान ने पुरुषों की लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया। यह उपलब्धि भी ऐतिहासिक रही, क्योंकि शाहनवाज विश्व U20 चैंपियनशिप में पुरुषों की लॉन्ग जंप में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले एथलीट बने। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने भारतीय एथलेटिक्स में नई उम्मीद जगाई है। इन दोनों पदकों के साथ भारत ने चैंपियनशिप में अपनी पदक संख्या को तीन तक पहुंचाया। इससे पहले आशीष यादव ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता था। इस तरह भारतीय युवा एथलीटों ने विश्व मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स में देश के बढ़ते प्रभाव का संकेत दिया है।

बसंत मेघवाल और शाहनवाज खान की सफलता केवल दो पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय एथलेटिक्स की नई पीढ़ी के उभरने का संकेत भी है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बसंत की कहानी विशेष रूप से प्रेरणादायक है। उनकी 2.21 मीटर की छलांग ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है और युवा खिलाड़ियों के लिए एक नया प्रेरणास्रोत बनाया है।

You may have missed