DBMS College Hosts One-Day Inter-State Chess & Carrom Championship डी.बी.एम.एस कॉलेज में अंतरराज्यीय चेस-कैरम चैंपियनशिप, 12 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में एकदिवसीय अन्तरराज्जीय चेस एवं कैरम चैंपियनशिप का आयोजन किया गया | इसमें कुल 12 कॉलेज ने हिस्सा लिया, जिसमें उड़ीसा और बंगाल के कॉलेज भी शामिल रहे | मुख्य अतिथि क्रीडा भारतीय संघ के अध्यक्ष श्री शिव शंकर सिंह ने विधिवत चैंपियनशिप का उद्घाटन किया | उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि यह युवाओं में भावना, अनुशासन और मानसिक एकाग्रता का भी विकास करता है | उन्होंने डी.बी.एम.एस कॉलेज के इस प्रयास की सराहना की | चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न कालेज के खिलाड़ियों के बीच बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली |
• चेस पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता अभिषेक कुमार (करीम सिटी कॉलेज) द्वितीय विजेता अर्का मंडल (के.एम.पी.एम. कॉलेज) तृतीय देव ज्योति सिन्हा (अर्का जैन यूनिवर्सिटी) |
• चेस महिला वर्ग में प्रथम विजेता स्मृति रानी (एम.बी.एन.एस. कॉलेज) द्वितीय विजेता सौमिनी दास (डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन) तृतीय विजेता सुप्रिया जानको ( श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन)
• कैरम पुरुष वर्ग में प्रथम विजेता आकाश कर्मकार (अर्का जैन यूनिवर्सिटी) द्वितीय विजेता पवन वर्मा (के.एम.पी.एम. कॉलेज) तृतीय विजेता संकित कुमार (के.एम.पी.एम. कॉलेज)
• कैरम महिला वर्ग में प्रथम विजेता रुकैया खातून एवं द्वितीय विजेता सुमैया सैयद (करीम सिटी कॉलेज) तृतीय विजेता पूजा रानी बयारी (बी.एन.एम.ए कॉलेज ओड़िशा)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.बी.चंद्रशेखर , श्रीमती ललिता चंद्रशेखर , सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन , सह-सचिव सुधा दिलीप , गवर्निंग बॉडी के सचिव सतीश सिंह , मेंटरिंग एंड एडवाईज़र डॉ.जूही समर्पिता , प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल एवं उप प्राचार्या पामेला घोष दत्ता सहित शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे | स्पोर्ट्स सेल इनचार्ज डॉ.मिनाक्षी चौधरी के अथक प्रयास से यह एक दिवसीय चैम्पियनशिप काफी सफल रहा।






