Former Naxal Commander Kanhu Munda, Who Spent 14 Years in Jungles and 9 in Jail, Set to Enter Politics. 14 साल जंगल में आतंक मचाया, 9 साल जेल काटी… अब पूर्व नक्सली कान्हू मुंडा राजनीति में आएगा
सर्च न्यूज: सच के साथ:जमशेदपुर। कभी कोल्हान और आसपास के जंगलों में नक्सली संगठन के एरिया कमांडर और जोनल सचिव रहे कान्हू मुंडा अब हिंसा का रास्ता छोड़कर राजनीति में आने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के एक मामले में जमानत मिलने के बाद करीब नौ साल की कानूनी लड़ाई खत्म हुई और वह जेल से रिहा होकर गुड़ाबांदा स्थित अपने घर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
घर लौटने के बाद कान्हू मुंडा ने कहा कि अब वे हिंसा की जिंदगी में वापस नहीं जाना चाहते। वे आम लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करना चाहते हैं और सक्रिय राजनीति में आने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने जंगल में अभी भी बंदूक लेकर घूम रहे नक्सलियों से अपील की कि वे भी मुख्यधारा से जुड़ें, चुनाव लड़ें और व्यवस्था परिवर्तन में भागीदार बनें। अब उनकी नई चुनौती पुरानी जिंदगी छोड़कर सामाजिक और राजनीतिक जीवन में नई शुरुआत करना है।
