November 5, 2026

18-Year-Old E-Rickshaw Driver Stabbed to Death in Mathura for Refusing Cigarette; मथुरा में सिगरेट न देने पर 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की चाकू घोंपकर हत्या, चार बदमाश फरार.

92deab03-4dc8-4f36-969f-8fa1123f8a6e_1789134120967

सर्च न्यूज: सच के साथ: मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के तेहरा गांव में सिगरेट न देने के मामूली विवाद में 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रामू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। गुरुवार रात हुई इस घटना में घायल रामू का शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

नारायण सिंह के पुत्र रामू ने कुछ दिन पहले ही ई-रिक्शा खरीदा था। गुरुवार रात वह ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था कि रास्ते में चार युवकों ने उसे रोक लिया और सिगरेट मांगी। रामू के मना करने पर वे जबरदस्ती उसके ई-रिक्शा में बैठने लगे। जब रामू ने विरोध किया तो गाली-गलौज शुरू हो गई। रामू के जवाब देने पर चारों ने चाकू से उस पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने घायल रामू को पहले घर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। शुक्रवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था, अब हत्या की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

You may have missed