November 5, 2026

Gram Pradhan’s Son Beaten to Death in Broad Daylight in Raebareli. रायबरेली में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, डर के मारे गांव वालों ने बंद कर लिए घर के दरवाजे

murder_1789208494862_943dde0d-842b-4b86-8338-bba1e23216c9_1789208495069_c18acae8-4baa-4d87-abe4-a0c2de8e89ee_613bc3d3-7fec-45c4-b15a-a056677ec477_a2ba3067-9e27-4906-bc47-f598811f926b

सर्च न्यूज: सच के साथ: रायबरेली। जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैय्या गांव के ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद के 36 वर्षीय बेटे रमाकांत को हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने डर के मारे अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

रमाकांत शनिवार दोपहर करीब एक बजे कुछ साथियों के साथ कार से खैरहनी गांव पहुंचा था। वहां कुछ युवकों से विवाद होने के बाद हमलावरों ने उसे घेर लिया और सबके सामने बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमला इतना क्रूर था कि रमाकांत मौके पर ही दम तोड़ गया। हमलावर शव को बीच सड़क पर छोड़कर भाग निकले, जबकि उसके साथ आए साथी भी कार छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान के बेटे का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। हमलावर रमाकांत पर नजर बनाए हुए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई करेगी।

You may have missed