September 5, 2026

Case filed against social media influencer:नितिन गडकरी और इथेनॉल नीति पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत 4 इन्फ्लुएंसर्स पर FIR दर्ज।

NITIN-GADKARI-1400x875

सर्च न्यूज: सच के साथ:नागपुर साइबर पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सरकार की इथेनॉल नीति (E20 पेट्रोल) को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी प्रसारित करने का आरोप है। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सोशल मीडिया सेल, नागपुर शहर के अध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी की शिकायत के आधार पर की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफआईआर में मनीष कश्यप के अलावा इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर देसी बॉयज (desi_boysncr), हर्षित राठी और अंकलेश इनवाते (akkaspeaks) के नाम शामिल हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन इन्फ्लुएंसर्स ने अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम खातों पर ऐसे वीडियो साझा किए जिनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया था। विवाद तब और बढ़ गया जब मनीष कश्यप ने दावा किया कि E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी टोयोटा इनोवा कार का इंजन खराब हो गया, जिसे कंपनी की जांच में पूरी तरह गलत और कार के फ्यूल टैंक में पानी की मिलावट का मामला पाया गया।

नागपुर साइबर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 356, और 296 के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वीडियो में फैलाए जा रहे दावों और भ्रामक जानकारियों की गहनता से तकनीकी जांच की जा रही है ताकि जनता के बीच फैले भ्रम को दूर किया जा सके

You may have missed