September 6, 2026

Burmamines Firing Case: जमशेदपुर बर्मामाइंस गोलीकांड: आफताब आलम की मौत के बाद फूटा जनाक्रोश, थाने का घेराव कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

Screenshot_20260804_143555_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के बर्मामाइंस क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड में घायल आफताब आलम की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में परिजन, स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के सदस्य बर्मामाइंस थाना पहुंचे और घटना के विरोध में थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घटना के बाद अपेक्षित तेजी से कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।आफताब आलम की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।यह घटना एक बार फिर शहर में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब सभी की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं कि दोषियों को कब तक गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाता है।

You may have missed