Breaking News: N.chandrashekhran resigns: बड़ी खबर: एन. चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
सर्च न्यूज: सच के साथ: टाटा समूह में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन सामने आया है। एन. चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है और अपने मौजूदा कार्यकाल की समाप्ति के बाद दोबारा नियुक्ति की मांग नहीं करने की जानकारी दी है। उनका वर्तमान कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होना है।
यह फैसला ऐसे समय आया है जब टाटा संस की 18 अगस्त को प्रस्तावित वार्षिक आम बैठक (AGM) में चंद्रशेखरन के निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्ति से जुड़ा विषय सामने आने वाला था। निदेशक पद पर बने रहना चेयरमैन के रूप में उनकी निरंतरता के लिए महत्वपूर्ण था। रिपोर्टों के अनुसार, उनके तीसरे कार्यकाल को लेकर बोर्ड स्तर पर पहले भी निर्णय टाला गया था।
चंद्रशेखरन ने अपने निर्णय के बाद कहा कि वह अपने मौजूदा कार्यकाल के अंत तक समूह की जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। अब टाटा समूह के सामने अगला बड़ा सवाल नए नेतृत्व के चयन का है। उनके जाने के बाद समूह की रणनीति, निवेश और विभिन्न कारोबारों के संचालन को लेकर नए चेयरमैन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
चंद्रशेखरन के फैसले की खबर के बाद बाजार में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली। TCS के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि बाजार की व्यापक कमजोरी और अन्य आर्थिक कारकों का भी असर रहा।
