September 4, 2026

3718 Mobile Apps blocked:सरकार ने साइबर फ्रॉड पर कसा शिकंजा, 3,718 मोबाइल ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध,15.75 लाख सिम भी बंद

mobile

सर्च न्यूज: सच के साथ: केंद्र सरकार ने देश में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने 30 जून 2026 तक कुल 3,718 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक किया है। इनमें फर्जी और धोखाधड़ी वाले लोन ऐप्स भी शामिल हैं। यह कार्रवाई भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के माध्यम से साइबर ठगी पर लगाम लगाने और आम लोगों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए की गई है।

सरकारी कार्रवाई का असर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में भी दिखाई दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, साइबर फ्रॉड के कारण होने वाले 11,158 करोड़ रुपये से अधिक के संभावित नुकसान को रोकने या बचाने में मदद मिली है। इसके अलावा, पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 15.75 लाख से अधिक सिम कार्ड और 5.77 लाख IMEI नंबर भी ब्लॉक किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधों में होने की आशंका थी।

सरकार की यह कार्रवाई ऐसे समय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जब फर्जी लोन ऐप, निवेश के नाम पर ठगी, पार्ट-टाइम जॉब स्कैम और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी अक्सर आकर्षक रिटर्न या आसान लोन का लालच देकर लोगों से पैसे जमा करवाते हैं और बाद में निकासी के नाम पर अतिरिक्त भुगतान मांगते हैं। ऐसे मामलों से बचने के लिए सरकार लगातार डिजिटल सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर रही है

You may have missed