November 4, 2026

Box bridge meant to be built in 6 months, still incomplete after 1.5 years!:छह महीने में बनना था बॉक्स ब्रिज, डेढ़ साल बाद भी अधूरा!

IMG-20260913-WA0000

धीमी रफ्तार से निर्माण कार्य, बागबेड़ा के लोग परेशान; बढ़ रहा जनता में आक्रोश

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर। बागबेड़ा-बड़ौदा घाट जाने वाली मुख्य सड़क पर सिद्धू-कान्हू मैदान के समीप नाले पर बनाए जा रहे बॉक्स ब्रिज के निर्माण में हो रही देरी से आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पथ निर्माण विभाग की ओर से करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बॉक्स ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा किया जाना था, लेकिन समय-सीमा बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा नहीं हो पाया है।

बारिश के कारण भी निर्माण कार्य में आई बाधा: निर्माण कार्य में देरी का एक कारण बारिश को भी बताया जा रहा है। लगातार बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ, जिससे निर्माण की गति धीमी हुई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मौसम में सुधार के साथ शेष कार्य को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

सर्च न्यूज की पहल—जनता की समस्या के समाधान तक साथ:

सर्च न्यूज द्वारा मामले को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने के बाद निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। विभाग की ओर से बताया गया कि बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ है और अब शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी भी बाकी: वर्तमान में बॉक्स ब्रिज में एप्रोच रोड, मिट्टी कटिंग और गार्डवाल का कार्य शेष बताया जा रहा है। निर्माण कार्य चाईबासा की राज यादव एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। निर्धारित समय-सीमा बीतने के बावजूद परियोजना अभी अधूरी है।

पुरानी पुलिया से करीब 8 फीट ऊंचा है नया बॉक्स ब्रिज: नया बॉक्स ब्रिज पुरानी पुलिया से लगभग 8 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। इससे बारिश के दौरान नाले में पानी जमा होने की समस्या कम होने और क्षेत्र के आवागमन में सुधार होने की उम्मीद है।

बॉक्स ब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि शेष कार्य कब तक पूरा होता है और उन्हें इस परेशानी से कब राहत मिलती है।

You may have missed