September 4, 2026

BIT Mesra’s Foundation Day:बीआईटी मेसरा के स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल संतोष गंगवार: झारखंड के खनिज और संसाधनों का नवाचार में करें उपयोग

Screenshot_20260715_195348_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने तकनीकी संस्थानों से केवल ज्ञान देने तक सीमित न रहकर अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता का प्रमुख केंद्र बनने का आह्वान किया है. बीआईटी मेसरा (BIT Mesra) के 72वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में तकनीकी संस्थानों की भूमिका समाज की चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान खोजने की होनी चाहिए.

राज्यपाल ने ज़ोर देकर कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों में तीव्र बदलाव का है. उन्होंने भारतीय युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें इन नई तकनीकों का केवल उपभोक्ता (consumer) बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनका निर्माता (creator) और वैश्विक लीडर बनना होगा. देश ‘विकसित भारत-2047’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे दूरदर्शी संकल्पों के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

झारखंड राज्य की क्षमता पर बात करते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि यह प्रदेश प्राकृतिक और खनिज संपदा से समृद्ध है. उन्होंने खनन, स्टील, ऊर्जा, कृषि, वानिकी, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान और सतत विकास (sustainable development) की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित किया. तकनीकी संस्थानों को इन स्थानीय संसाधनों का लाभ उठाकर समाज और उद्योगों के अनुकूल नवाचारों को बढ़ावा देना चाहिए

You may have missed