September 5, 2026

Jamshedpur:जमशेदपुर: उपायुक्त के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी का खुलासा, जिला प्रशासन ने जारी की सतर्कता की अपील।

IMG-20260630-WA0003

सर्च न्यूज: सच के साथ: साइबर अपराधियों ने जमशेदपुर के जिला उपायुक्त राजीव रंजन के नाम पर “Dc Rajiv Ranjan” नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है। इस फर्जी प्रोफाइल पर उपायुक्त की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है ताकि लोग इसे असली समझ बैठें। इस अकाउंट के जरिए अपराधियों द्वारा आम लोगों और प्रबुद्ध नागरिकों को लगातार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और मैसेंजर के माध्यम से संदिग्ध व भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी गई है

जिला प्रशासन ने इस मामले को लेकर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए आम जनता से बेहद सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने साफ किया है कि उपायुक्त अपने किसी भी निजी या आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से नागरिकों को इस तरह की फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजते हैं और न ही किसी भी तरह की वित्तीय सहायता, चंदा या बैंकिंग विवरण मांगते हैं। नागरिकों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे किसी भी भ्रामक संदेश, कॉल या रिक्वेस्ट पर बिल्कुल भरोसा न करें।इसके साथ ही, साइबर सेल ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें इस फर्जी प्रोफाइल से कोई भी अनुरोध प्राप्त होता है, तो वे तुरंत उस अकाउंट को फेसबुक पर रिपोर्ट करें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति या संदिग्ध प्रोफाइल के साथ अपनी निजी व संवेदनशील वित्तीय जानकारी साझा न करने की चेतावनी दी गई है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

You may have missed