बेंगलुरु में SIR के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन: अभिजीत दिपके, ध्रुव राठी और प्रकाश राज ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके, मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने मतदाता सूचियों में किए जा रहे विशेष गहन संशोधन (SIR) के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान नागरिक समाज और विभिन्न प्रगतिशील संगठनों की मौजूदगी में एक “पीपुल्स ट्रिब्यूनल” (जन अदालत) का आयोजन किया गया, जिसमें उन नागरिकों ने हिस्सा लिया जिनके नाम कथित रूप से मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए हैं।
इस आंदोलन में पहली बार किसी सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता प्रकाश राज ने भी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। ध्रुव राठी ने चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बताया, जबकि प्रकाश राज ने एसआईआर (SIR) को तुरंत रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यह केवल वोट हटाने का मामला नहीं बल्कि नागरिकों के बुनियादी अधिकारों पर सीधा हमला है। कार्यक्रम के अंत में एकजुटता प्रदर्शित करने और महिलाओं के समर्थन में एक सांकेतिक ‘चप्पल प्रदर्शन’ भी किया गया।
