Baldwin Farm Area High School: बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल ने साइंस क्विज में हासिल किया द्वितीय उपविजेता स्थान; कलपक्कम राष्ट्रीय स्तर की क्विज के लिए चयन
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 25 अगस्त 2026:बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आज एनएमएल, बर्मामाइंस में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मेटल्स एंड मेटलर्जी’ विषयक साइंस क्विज में द्वितीय उपविजेता (2nd Runner-Up) ट्रॉफी अपने नाम की।
इस सफलता के साथ ही बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल की टीम का कलपक्कम, तमिलनाडु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का यह अवसर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
विद्यालय प्रबंधन, डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, सेक्रेटरी श्री प्रभास कुमार, डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. अशोक सिंह, प्राचार्या डॉ. सुभश्री सरकार तथा एडमिनिस्ट्रेटर श्री सचिन कुमार ने विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कलपक्कम राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय को विश्वास है कि विद्यार्थी राष्ट्रीय मंच पर भी अपने ज्ञान और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल एवं जमशेदपुर का नाम रोशन करेंगे।
