November 6, 2026

बागबेड़ा संकुल के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के सेवक-सेविकाओं को किया गया सम्मान ।

IMG-20260913-WA0005

सर्च न्यूज: सच के साथ: बागबेड़ा संकुल के तत्वाधान में प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर में संकुल के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के सेवक- सेविकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कविता परमार अध्यक्ष बागबेड़ा, अरविंद कुमार सिंह प्रांतीय समिति सदस्य, भोला मंडल अध्यक्ष बिरसानगर ,इंद्रजीत सिंह उपाध्यक्ष बिरसानगर , गौतम भट्टाचार्य कोषाध्यक्ष बिरसानगर दीपक सिंह समिति सदस्य एवं संतोष महतो वरिष्ठ सेवक बागबेड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया l तत्पश्चात अरविंद कुमार सिंह ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सेवक-सेविकाओं के माध्यम से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियां प्रतिपादित होती है l विद्या भारती संस्थान में कार्यरत सभी सेवक- सेविकाएं एक कार्यकर्ता भाव रखकर यहां कार्य करते हैं एवं प्रत्येक गतिविधि में हिस्सा लेते हैं l डॉक्टर कविता परमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है l इस प्रकार के कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है एवं उन्हें उत्साह प्राप्त होता है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल प्रमुख रंजय कुमार राय ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता है हम सभी इस संस्थान में कार्यकर्ता की भांति काम करते हैं एवं एक विचारधारा एवं लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते हैं । कार्यक्रम में बिरसानगर के अध्यक्ष भोला मंडल एवं उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह का आशीर्वचन प्राप्त हुआ । कार्यक्रम में अभिलाष गिरि प्रधानाचार्य बिरसानगर ,उपेंद्र पांडेय प्रधानाचार्य शास्त्रीनगर, मनास कर प्रधानाचार्य रसूनचोपा, सविता महतो प्रधानाचार्य कोवाली के साथ संकुल के विभिन्न विद्यालयों के कुल 22 सेवक सेविकाएं उपस्थित थे ।