An initiative by Potka MLA Sanjeev Sardar on Repair work of road:पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर कोवाली-डुमरिया मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरू
सर्च न्यूज: सच के साथ: पोटका। लगातार बारिश के कारण पोटका और डुमरिया क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसी बीच कोवाली-डुमरिया मुख्य मार्ग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लंबे समय से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र की अन्य जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त पुल-पुलियाओं की भी मरम्मत कराने की मांग की है। इनमें कुदादा-पोटका, हाता-तिरिंग, हल्दीपोखर-कोवाली, हाता-जादूगोड़ा, मुसाबनी-डुमरिया, जादूगोड़ा-सुंदरनगर और जमशेदपुर-हाता जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं। �udविधायक ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने पर जोर दिया है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
