अजय देवगन के जुहू बंगले पर बीएमसी का हथौड़ा; अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त
सर्च न्यूज: सच के साथ: मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और उनकी मां वीणा देवगन के स्वामित्व वाले जुहू स्थित बंगले पर बड़ी कार्रवाई की है। बीएमसी के के-वेस्ट (K/West) वार्ड अधिकारियों ने बंगले के भीतर किए जा रहे अवैध आंतरिक बदलावों और निर्माण को हथौड़ों की मदद से आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई जुहू की आलीशान कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (Kapol Co-operative Housing Society) में स्थित लगभग 7,802 वर्ग फुट के बंगले पर की गई है।
। यह एक अलग प्रॉपर्टी है जिसे हाल ही में एक कमर्शियल सैलून और स्पा (Florian Hurel Salons Private Limited) को पांच साल के लिए लीज पर दिया गया है। स्थानीय निवासियों और हाउसिंग सोसाइटी ने इस शांत आवासीय क्षेत्र में होने वाली कमर्शियल गतिविधियों, पार्किंग की समस्याओं और सुरक्षा चिंताओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अभिनेता की टीम ने कहा है कि उन्होंने बीएमसी के नियमों के अनुसार आवश्यक अनुमति के लिए आवेदन किया है और वे सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं।
