Ahmedabad Blast:अहमदाबाद ब्लास्ट: बिना लाइसेंस चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 कर्मचारी की मौत,मलबे से निकाले गए शव
सर्च न्यूज: सच के साथ: अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में शनिवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें 8 कर्मचारियों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए। यह हादसा रामोल से गतराड जाने वाले रास्ते पर महमूदपुरा टैलेंट के पास एक खुले खेत में चल रही फैक्ट्री में हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
धमाके की इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि (मुआवजा) देने की घोषणा की है। घायलों का इलाज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल और एलजी अस्पताल में चल रहा है।
