September 5, 2026

अग्रवाल सम्मेलन ने बनाई नई रणनीति, संगठन विस्तार पर बड़ा फैसला

Screenshot_20260627_200235_Chrome

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने संगठन को देशभर में मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व में सम्मेलन के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद और गोविंदपुर का दौरा कर संगठन की भावी रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका और अजय कुमार भालोटिया भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे।

दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री संजीव कुमार अग्रवाल तथा वरिष्ठ समाजसेवी केदारनाथ मित्तल सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि देशभर में प्रदेश स्तर पर युवा इकाइयों का गठन तेज किया जाएगा। इसके लिए सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें 4 से 5 राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इन पदाधिकारियों का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना और विभिन्न राज्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा।

सम्मेलन ने जिला, नगर और ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया। नए पदाधिकारियों को स्थानीय इकाइयों के गठन, योग्य नेतृत्व के चयन और नियमित संवाद के माध्यम से संगठन को अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि इस नई रणनीति से सम्मेलन का विस्तार और सामाजिक भागीदारी दोनों को नई दिशा मिलेगी।

You may have missed