Adityapur:आदित्यपुर में स्क्रैप माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, अवैध कारोबार का भंडाफोड़; दो वाहन और चालक गिरफ्तार
सर्च न्यूज: सच के साथ: आदित्यपुर:आदित्यपुर थाना पुलिस ने अवैध स्क्रैप कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया और उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध स्क्रैप कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना वैध दस्तावेजों के स्क्रैप सामग्री की ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें दो संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन चालक स्क्रैप सामग्री से संबंधित आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर चालकों को हिरासत में ले लिया।
