September 4, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में होटल कारोबारी पर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार; हथियार और गोली बरामद

Screenshot_20260826_195931_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में होटल कारोबारी विशाल गोराई पर हुई जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित साईं नगर निवासी 34 वर्षीय विक्की कुमार पांडे और चौका थाना क्षेत्र के खूंटी निवासी 20 वर्षीय बजरंगी कुमार महतो के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

28 जुलाई की रात हुई थी फायरिंग: पुलिस के अनुसार, घटना 28 जुलाई 2026 की रात की है। विशाल गोराई अपना होटल बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीतरी पुलिया के पास कथित तौर पर घात लगाकर उन पर फायरिंग की गई। इस घटना में गोली उनके कमर के पास लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बालू कारोबार में प्रतिद्वंद्विता का एंगल: पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर फायरिंग के पीछे बालू कारोबार से जुड़ी प्रतिद्वंद्विता की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी और जांच के दौरान दोनों आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली

आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद: गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं

अन्य पुलिस अब मामले में सामने आए अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामला आदित्यपुर थाना कांड संख्या 211/26 के तहत दर्ज है

You may have missed