8 Teachers in Ranchi received pension benefits on the day of their retirement:रांची में सेवानिवृत्ति के दिन ही शिक्षकों को मिला पेंशन लाभ, 8 शिक्षकों का सम्मान
सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची: उपायुक्त कार्यालय, रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल में आज पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उन्हें उनके सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराए गए।
समारोह के दौरान शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच पेंशन एवं सेवानिवृत्ति से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। शिक्षकों को समय पर उनके सभी देय लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की कर्मचारी-केंद्रित पहल के रूप में देखा जा रहा है।
