SIR-2026: पूर्वी सिंहभूम में उपायुक्त ने दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में SIR-2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सक्रिय है। जिला प्रशासन की ओर से दावा-आपत्ति सुनवाई के लिए निर्धारित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील: SIR-2026 के दौरान मतदाता सूची में नाम, विवरण या अन्य संबंधित जानकारी को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति दर्ज कराने की अपील की गई है। प्रशासन का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना और मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है।
