September 5, 2026

16-year-old student gang-raped in moving sleeper bus in Delhi-NCR:दिल्ली-एनसीआर में चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, 47 KM तक जारी रही दरिंदगी; ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

DELHI_RAPE_47

सर्च न्यूज: सच के साथ: दिल्ली-एनसीआर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना 4 अगस्त की रात की है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा बारिश और अंधेरे के बीच रास्ता भटकने के बाद ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास पहुंची थी।

बताया गया है कि छात्रा ने मदद के लिए एक खाली स्लीपर बस को रुकने का इशारा किया। बस में मौजूद चालक और कंडक्टर ने उसे बस में बैठने दिया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर छात्रा के साथ यौन हिंसा की। बस करीब 47 किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली के कश्मीरी गेट तक पहुंची, जहां छात्रा को कथित तौर पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने मामले में बस चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया है। बस को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच के दौरान बस से जैविक और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं, जबकि आरोपियों की मेडिकल जांच भी कराई गई है।

इस घटना ने निजी यात्री बसों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बस करीब 47 किलोमीटर तक चली और रास्ते में कई महत्वपूर्ण इलाकों से गुजरने के बावजूद उसकी जांच नहीं हुई। बस की खिड़कियों पर लगे पर्दों को लेकर भी सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे हैं।पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई और उसके परिजनों को दिल्ली बुलाकर उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द किया। मामले की जांच जारी है

You may have missed