सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो सहित कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित झारखंड के निर्माण का संदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वन और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण को आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य से जोड़ते हुए उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।वन महोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में हरित क्षेत्र बढ़ाना, वनों का संरक्षण करना और आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी प्रकृति संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।