November 5, 2026

East Singhbhum:पूर्वी सिंहभूम में SIR को लेकर प्रशासन सख्त, BLO को घर-घर सर्वे और मतदाता सूची दुरुस्त करने के निर्देश

Screenshot_20260811_192813_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 11 अगस्त 2026: पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रशासन की ओर से बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाने और रिकॉर्ड को सही तरीके से अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी SIR-2026 से संबंधित चुनावी सूचनाएं जारी की गई हैं।

प्रशासन ने BLO को नजरी नक्शे के अनुसार घर-घर भ्रमण, परिवारवार विवरण और Family Grouping तैयार करने तथा प्रत्येक मकान के वास्तविक या Notional House Number को दर्ज करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है। साथ ही, पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।इसके अलावा, मतदाता सूची से जुड़े दावों और आपत्तियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्राप्त करने तथा BLO के क्षेत्रीय कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। चुनावी प्रक्रिया में यह कदम यह सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है कि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और मतदाता सूची में अपात्र या गलत प्रविष्टियां न रहें।