21 हजार श्रद्धालुओं संग शिवभक्ति का ज्वार‚ सूर्य मंदिर से निकलेगी भक्तिमयी यात्रा
सर्च न्यू , सच के साथ : जमशेदपुर – सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा तृतीय सोमवारी (28 जुलाई) को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 21 हजार महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद जताई है. शुक्रवार को समिति के पदाधिकारियों ने जलाभिषेक यात्रा की तैयारी भालूबासा के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि यात्रा के मार्ग में तोरण द्वार के साथ पूरे रास्ते और शहर के प्रमुख गोलचक्कर को केसरिया ध्वज से सजाया गया है. यात्रा में 2 एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात रहेगी. श्रद्धालुओं की भीड़ और व्रतधारी श्रद्धालुओं के सहूलियत हेतु बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज अरघा के माध्यम से जलार्पण की तैयारी की गई है. जलार्पण के पश्चात सोन मंडप परिसर में श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद वितरण होगा.अमरजीत राजा ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत व पुष्पसज्जा की जा रही है. इसी दिन संध्याकाल में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर महाआरती होगी. इस हेतु बनारस से 15 सदस्यीय सदस्य आएंगे जो पारंपरिक वाद्ययंत्रों, शंखध्वनि, दीपमालाओं और मंत्रोच्चार के साथ दिव्य महाआरती संपन्न कराएंगे.
