September 5, 2026

13 Years Later, Major Verdict in Jhiram Ghati Attack: NIA Court Convicts 10 Accused. 13 साल बाद झीरम घाटी हमले में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को ठहराया दोषी

file_00000000ff9c8211830793fbfef8e418

सर्च न्यूज: सच के साथ: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 13 साल बाद बड़ा न्यायिक फैसला आया है। जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने 5 सितंबर 2026 को मामले में सभी 10 आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत अब दोषियों को कितनी सजा दी जाएगी, इसका ऐलान 16 सितंबर 2026 को करेगी।

झीरम घाटी में यह भीषण हमला 25 मई 2013 को हुआ था। बस्तर के झीरम घाटी इलाके में माओवादियों ने कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ से लौट रहे काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। NIA के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार हमले में 27 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 10 पुलिसकर्मी शामिल थे, जबकि 38 लोग घायल हुए थे।

इस हमले में तत्कालीन छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्या चरण शुक्ल और पूर्व विधायक उदय मुदलियार समेत कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं की जान गई थी। इस हमले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर गहरा असर डाला था।

मामले की जांच बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई थी। NIA ने 2014 में आरोपपत्र दाखिल किया और बाद में 2015 में पूरक आरोपपत्र भी दाखिल किया। करीब 12 साल चली सुनवाई में 101 गवाहों की गवाही दर्ज की गई। अब 10 आरोपियों की दोषसिद्धि के बाद मामले में अगला बड़ा चरण उनकी सजा का होगा।

You may have missed