13-Year Wait Ends in Tragedy for 15-Year-Old Tanvi. 13 साल का इंतजार खत्म होने से पहले थमी 15 साल की तन्वी की जिंदगी |
सर्च न्यूज: सच के साथ: राजस्थान के कोटा की 15 वर्षीय तन्वी की दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। तन्वी लंबे समय से गंभीर हृदय रोग से जूझ रही थी और महज दो साल की उम्र से उसका एम्स में इलाज चल रहा था। परिवार के मुताबिक, करीब 13 साल तक इलाज और हार्ट सर्जरी के इंतजार के बाद भी उसकी सर्जरी नहीं हो सकी।
वहीं, डॉक्टरों की ओर से बताया गया कि तन्वी के दिल की संरचना बेहद जटिल थी और उसकी स्थिति को देखते हुए वह सर्जरी के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं थी। ऐसे में इलाज को लेकर परिवार और अस्पताल के पक्ष में अलग-अलग बातें सामने आई हैं।
तन्वी की मौत ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के इलाज और लंबी सर्जरी प्रतीक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार अब इस बात का जवाब चाहता है कि 13 वर्षों के लंबे इलाज के बावजूद उसकी सर्जरी क्यों नहीं हो सकी और क्या समय रहते कोई दूसरा विकल्प अपनाया जा सकता था।
