तमिलनाडु में शराब बिक्री पर सख्ती: विजय सरकार का युवाओं को बड़ा संदेश
सर्च न्यूज: सच के साथ: तमिलनाडु की विजय सरकार ने राज्य में शराब बिक्री को लेकर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सरकार ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि 21 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को शराब नहीं बेची जाएगी। TASMAC दुकानों के कर्मचारियों को ग्राहकों की उम्र जांचने के लिए आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र देखने के आदेश दिए गए हैं।
राज्य सरकार की इस नीति को सामाजिक सुधार और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग इसे राजस्व पर असर डालने वाला बड़ा आर्थिक फैसला भी मान रहे हैं, क्योंकि TASMAC तमिलनाडु सरकार की आय का एक बड़ा स्रोत है।
