TMC MP Abhishek Banerjee attacked:बंगाल के सोनारपुर में भारी बवाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटे कपड़े, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे
सर्च न्यूज: सच के साथ: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर शनिवार, 30 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। यह घटना उस समय हुई जब वे दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए थे। घटना के दौरान उग्र भीड़ ने उनके खिलाफ “चोर-चोर” के नारे लगाए।
घटना के बाद सोनारपुर इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह पूरी घटना कैमरे में कैद है और वे इसके खिलाफ हाई कोर्ट और राज्यपाल के पास जाएंगे। इस हमले ने राज्य में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
