September 5, 2026

Telangana: तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा: निजी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, 5 महिलाओं समेत 6 यात्रियों की मौत

Screenshot_20260826_151411_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। हादसे में करीब 12 लोग घायल हुए हैं।

यह दुर्घटना हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे (NH-65) पर कोडाड मंडल के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद से एलुरु की ओर जा रही निजी बस पीछे से एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसा सुबह करीब 4:30–5:20 बजे के बीच हुआ।बताया गया कि बस में करीब 42–43 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रक पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया हो सकता है, जिसके बाद बस उससे जा भिड़ी। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

You may have missed