Stark replaces Bumrah: मिचेल स्टार्क का ऐतिहासिक कमाल: बुमराह को पछाड़कर पहली बार बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज, 10 विकेट की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को दिलाई शानदार जीत
सर्च न्यूज: सच के साथ: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार ICC Men’s Test Bowling Rankings में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। 26 अगस्त 2026 को जारी ताजा रैंकिंग में स्टार्क ने भारत के जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी को पीछे छोड़ दिया।
36 वर्षीय स्टार्क के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 15 साल के टेस्ट करियर में वह पहली बार ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बने हैं। इससे पहले उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर-2 थी।मैके टेस्ट में 10 विकेट लेने के बाद स्टार्क को Player of the Match और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए Player of the Series भी चुना गया।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में जबरदस्त वापसी करते हुए पारी और 51 रन से जीत दर्ज की और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।
