तेल संकट की आहट? मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तो भारत में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल
सर्च न्यूज: सच के साथ: मध्य पूर्व में जारी तनाव और तेल आपूर्ति पर बढ़ते संकट के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी चिंता सामने आई है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिए हैं कि यदि यह संकट लंबे समय तक जारी रहता है, तो सरकार को ईंधन की बढ़ी हुई लागत आम लोगों तक पहुंचानी पड़ सकती है।
हालांकि सरकार ने पिछले कई वर्षों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं की है और फिलहाल देश में पर्याप्त तेल भंडार होने की बात कही जा रही है, लेकिन लगातार बढ़ते वैश्विक दबाव से भविष्य में कीमतों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहीं, तो इसका असर महंगाई, परिवहन लागत और आम लोगों के घरेलू बजट पर भी देखने को मिल सकता है। वहीं रुपये पर भी दबाव बढ़ रहा है, जिससे आयात और महंगा पड़ सकता है।
