November 3, 2026

टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने पर सिख समाज में आक्रोश, सीजीपीसी ने दी रेल चक्का जाम की चेतावनी

file_000000006408820bb0212061a14c6d6c

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से अमृतसर के बीच चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18103-18104) को रेलवे द्वारा आगामी सर्दियों में कोहरे की आशंका के कारण तीन महीने (2 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027) के लिए रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के खिलाफ जमशेदपुर की सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) ने तीखी नाराजगी जताई है। सिख समाज और स्थानीय संस्थाओं का कहना है कि रेलवे पिछले लगातार पांच वर्षों से कोहरे का हवाला देकर इस महत्वपूर्ण ट्रेन को बंद कर देता है, जिससे पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

रणनीति तैयार करने के लिए साकची में आपात बैठक: इस मुद्दे को लेकर साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में एक आपातकालीन सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिख समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने कहा कि एक तरफ जहां पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें कोहरे के बावजूद देरी से ही सही, लेकिन चलती रहती हैं, वहीं दूसरी तरफ केवल इसी ट्रेन को पूरी तरह से निशाना बनाकर रद्द कर दिया जाता है। इस भेदभावपूर्ण फैसले के खिलाफ केंद्रीय कमेटी ने दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक (AGM), चक्रधरपुर के डीआरएम और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के नाम एक मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया है।

चक्का जाम और रेल रोको आंदोलन की दी चेतावनी: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने रेलवे प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया गया और ट्रेन का परिचालन सुचारू रूप से जारी नहीं रखा गया, तो पूरा सिख समाज सड़कों और पटरियों पर उतरने को मजबूर होगा। सीजीपीसी (CGPC) के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि इस ट्रेन को रद्द करने के बजाय इसे सप्ताह में तीन दिन से बढ़ाकर प्रतिदिन चलाया जाना चाहिए। अगर रेलवे ने समय रहते अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया, तो टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उग्र प्रदर्शन के साथ रेल चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा।Add heading: SEARCH NEWS सच के साथ

You may have missed