स्टील सिटी में पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21 गाड़ियां जब्त
सर्च न्यूज : सच के साथ: जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में सक्रिय एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के पीएम मॉल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को हिरासत में लिया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद स्कूटी चोरी की है। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर गिरोह के कुल 8 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।पुलिस की इस विशेष छापेमारी टीम ने आरोपियों के ठिकाने से चोरी की कुल 21 दोपहिया गाड़ियां (मोटरसाइकिल और स्कूटी) बरामद की हैं।
