सासाराम से राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आगाज़
सर्च न्यूज़ सच के साथ – पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सासाराम से अपनी 16 दिन और करीब 1,300 किलोमीटर लंबी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। यह यात्रा 20 से अधिक जिलों से गुज़रेगी और 1 सितंबर को पटना में एक बड़े मेगा रैली के साथ समाप्त होगी। यात्रा में राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।
”राहुल गांधी ने दावा किया कि एक विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख से अधिक वोट चोरी किए गए, जिसकी वजह से बीजेपी को लोकसभा चुनाव में बढ़त मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है और वीडियोग्राफी जैसे सबूत देने से इनकार कर रहा है।तेजस्वी यादव ने भी रैली में कहा कि बिहार में जनता के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा, “बीजेपी चुनाव आयोग के सहारे लोगों का वोट चुरा रही है। लोहिया जी और लालू जी हमेशा कहते थे कि वोट का राज मतलब छोटका राज होता है। अब यही अधिकार छीना जा रहा है।”राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ चुनाव का मुद्दा नहीं है, बल्कि संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आरएसएस और बीजेपी संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और विपक्ष इसे रोकने के लिए सड़क पर उतरेगा।
