November 3, 2026

सरायकेला में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी अर्जुन नायक गिरफ्तार; चाकू और ईंट बरामद

file_00000000ed2881fa9a3f52ce4314ce33

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के सिनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक २५ वर्षीय कलयुगी बेटे पर अपने ही ५८ वर्षीय पिता की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और ईंट भी बरामद कर लिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान ५८ वर्षीय अशोक नायक के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी उनका २५ वर्षीय बेटा अर्जुन नायक उर्फ पाण्डेय जी है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मृतक की पत्नी पार्वती नायक ने सिनी ओपी में अपने बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अर्जुन नायक को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और ईंट को साक्ष्य के रूप में जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may have missed