Sonam Wangchuk breaks his hunger strike:पीएम मोदी के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, सरकार से संवाद की प्रक्रिया होगी आगे
सर्च न्यूज: सच के साथ: प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन और केंद्र सरकार की ओर से मिले आश्वासनों के बाद अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने चाय पीकर अपना अनशन तोड़ा। इस दौरान उनके साथ कई गणमान्य लोग और समर्थक मौजूद रहे। अनशन समाप्त करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि फिलहाल स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने वादों को समयबद्ध तरीके से लागू नहीं करती है, तो भविष्य में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन दोबारा शुरू किया जा सकता है। उन्होंने सभी छात्रों और समर्थकों से शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।
