Singhbhum Chamber of commerce appeal:डिजिटल जनगणना: घर बैठे खुद दर्ज करें अपना विवरण, सिंहभूम चैम्बर ने नागरिकों से की आगे आने की अपील
सर्च न्यूज: सच के साथ: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI), जमशेदपुर ने झारखंड के आम नागरिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और परिवारों से जनगणना 2027 की स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
सरल और सुरक्षित: यह प्रक्रिया पूर्णतः सरल, सुरक्षित और पारदर्शी है जिससे डेटा अधिक सटीक और तेज गति से एकत्रित होगा।
समय सीमा: झारखंड में स्व-गणना का यह विशेष डिजिटल चरण 1 मई से 15 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक (enumerators) घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे।
चैम्बर की विशेष अपील और महत्व
चैम्बर ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अंतिम सबमिशन के बाद फॉर्म में किसी भी तरह का सुधार संभव नहीं होगा, इसलिए जानकारी पूरी सावधानी से भरें।प्रगणक के घर आगमन पर उन्हें केवल अपनी 11 अंकों की SE ID उपलब्ध करानी होगी जिससे डेटा का सत्यापन हो सके।चैम्बर ने रेखांकित किया कि सही और सटीक जनगणना से ही राज्य और देश की व्यापारिक नीतियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास की योजनाओं को प्रभावी रूप से तैयार करने में मदद मिलती है।
