November 5, 2026

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा रांची एयरपोर्ट, नए टर्मिनल पर कड़ी सुरक्षा

IMG-20250804-WA0013

राजधानी रांची में Dishom Guru को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़, एयरपोर्ट पर मौजूद मंत्री, विधायक और जेएमएम कार्यकर्ता

झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमो के संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर कुछ ही देर में राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए रांची एयरपोर्ट पर झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक, झामुमो के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटने लगे हैं।

भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। विशेष रूप से एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रांची के उपायुक्त, एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।एयरपोर्ट पर शोक का माहौल है, जहां लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम बार श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं।