September 5, 2026

Ranchi Engineer Couple Missing in Nepal. रांची के इंजीनियर दंपती नेपाल में लापता |

file_0000000018c881fba6a3c75ba8ea37a0

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची के हिनू निवासी इंजीनियर अंकित रंजन और उनकी पत्नी अंकिता चंद्रा नेपाल घूमने गए थे। दोनों फिलहाल यूके में रहते हैं और इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल पहुंचने के बाद दोनों से परिवार का संपर्क टूट गया।

26 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे दोनों नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित रसुवागढ़ी इमिग्रेशन सेंटर पहुंचे थे। इसी दौरान अंकित रंजन की अपने छोटे भाई तनय रंजन से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला है।

आज 31 अगस्त को इस खबर के सामने आने तक, यानी 26 अगस्त की आखिरी बातचीत से करीब 5 दिन हो चुके हैं और परिवार दोनों की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित है। नेपाल में इसी दौरान भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है, जिसके कारण संपर्क और आवाजाही प्रभावित हुई है।

अंकित रंजन वर्ष 2009 में रांची छोड़कर यूके चले गए थे। वर्तमान में वह यूके के नागरिक हैं और जेपी मॉर्गन में इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं। उनकी पत्नी अंकिता चंद्रा भी यूके में इंजीनियर हैं। परिवार दोनों को तलाशने और उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

You may have missed