Rajpal Yadav Gets Emotional Remembering Mushtaq Khan, Says He Met Him Just Hours Before His Death. मुश्ताक खान को याद कर भावुक हुए राजपाल यादव, बोले—दो घंटे पहले ही मिला था
सर्च न्यूज: सच के साथ: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद गुरुवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को गहरा दुख पहुंचा है।
मुश्ताक खान के निधन पर अभिनेता सनी देओल समेत कई कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी। सनी देओल ने उन्हें एक अच्छा इंसान और बेहतरीन अभिनेता बताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अभिनेता संजय मिश्रा ने भी उन्हें अपना मार्गदर्शक बताते हुए याद किया।
