XLRI Hosts Historic First Convocation of Public Policy Programme, Welcomes New Batch XLRI में पब्लिक पॉलिसी प्रोग्राम का ऐतिहासिक पहला दीक्षांत, नए बैच का भी स्वागत
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर। देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप (PPSL) कार्यक्रम का प्रथम दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसी मौके पर कार्यक्रम के दूसरे बैच का स्वागत समारोह भी आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा मान्यता प्राप्त हाइब्रिड कोर्स है, जो वरिष्ठ पेशेवरों को सार्वजनिक नीति, प्रशासन और सतत नेतृत्व के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करता है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक विकास परिषद के निदेशक अतुल कुमार तिवारी और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के सीईओ अंबर दुबे उपस्थित रहे। दोनों ने अपने तीन दशकों से अधिक के प्रशासनिक और औद्योगिक अनुभव साझा करते हुए नेतृत्व, नीति-निर्माण और संस्थागत जिम्मेदारियों पर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को समाज के हित में प्रभावी नीतियां बनाने और समावेशी शासन की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
दीक्षांत समारोह के साथ ही दूसरे बैच का इंडक्शन भी किया गया। नए बैच में विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को सार्वजनिक नीति, डेटा विश्लेषण और सतत नेतृत्व की समझ विकसित कर समावेशी विकास की दिशा में योगदान के लिए तैयार करना है। हाइब्रिड मॉडल के कारण वरिष्ठ पेशेवर अपने कार्यभार के साथ-साथ यह कोर्स आसानी से पूरा कर सकते हैं। एक्सएलआरआई ने इस कार्यक्रम के जरिए नीति-निर्माण और जिम्मेदार नेतृत्व के क्षेत्र में एक नई पहल को आगे बढ़ाया है
