Rajasthani flavor in Jamshedpur:जमशेदपुर में राजस्थानी रंगत: 17 मई से गोपाल मैदान में शुरू होगा तीन दिवसीय सांस्कृतिक मेला
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में 17 मई से तीन दिवसीय ‘राजस्थान महोत्सव-सह-मेला 2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें लोगों को ‘मिनी जैसलमेर’ की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित यह मेला बिस्टुपुर स्थित ऐतिहासिक गोपाल मैदान में लगाया जाएगा।
मेले में राजस्थानी लोक नृत्य, कला, संगीत और वहां की ऐतिहासिक समृद्ध परंपराओं का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा, जो लोगों को सीधे राजस्थान (जैसलमेर) की संस्कृति से जोड़ेगा।
राजस्थानी व्यंजन (खान-पान): उत्सव में विशेष रूप से प्रसिद्ध राजस्थानी व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां लोग पारंपरिक मारवाड़ी स्वादों का आनंद ले सकेंगे।
कार्यक्रम की सफलता को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक (तुलसी भवन) में विभिन्न प्रबंधकीय समितियों और प्रभारियों की घोषणा की गई। इसके साथ ही आयोजन से जुड़े आधिकारिक पोस्टर और बैच का अनावरण भी किया गया है। यह मेला शहरवासियों के लिए सामाजिक एकता बढ़ाने और राजस्थानी रंगत का अनुभव करने का एक शानदार अवसर माना जा रहा है।
