Rahul Gandhi In Pune: “मंजरी के आदिवासी छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी, बोले- मुझे बुलाओ, साथ बैठूंगा
सर्च न्यूज: सच के साथ: पुणे के मंजरी इलाके में आदिवासी छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले करीब 10 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक आदिवासी छात्रा ने राहुल गांधी के सामने छात्रों की समस्याएं रखीं। उसने हॉस्टल सुविधाओं, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदर्शन में छात्राएं भी शामिल हैं और एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा
